28 C
Kolkata
Friday, May 8, 2026

झारखंड में कड़ाके की ठंड, रांची का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस

नए साल के पहले दिन झारखंड में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। रांची का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शिमला (8.7 डिग्री) से भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य में ठंड और घना कोहरा बना रहेगा। सुबह के समय रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत 9 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर तक रह गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दिन में धूप निकलने की संभावना है, लेकिन तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। अन्य शहरों में गुमला का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, कांके 3.0, मेदिनीनगर 5.1, बोकारो 6.1, जमशेदपुर 9.0 और चाईबासा 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घने कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चलीं और कुछ रद्द भी करनी पड़ीं। यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक शीतलहर और कोहरा जारी रहेगा। वहीं ठंड के साथ प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। रांची का AQI 353, जमशेदपुर 499 और धनबाद में यह 603 तक पहुंच गया है। लोगों को ठंड और प्रदूषण से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख