36.7 C
Kolkata
Wednesday, June 24, 2026

रांची में अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को दी चुनौती, देर रात की गई फायरिंग

रांची। रांची में देर रात एक डरावनी घटना सामने आई है। हिंदुस्तान अखबार के सीनियर रिपोर्टर सुरजमणि सिंह के आवास पर दो अपराधी पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर गाली गलौज की और पिस्टल लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वह संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

नवीनतम लेख