29 C
Kolkata
Monday, July 27, 2026

नए साल में महंगे हुए गैस सिलेंडर के दाम

1 जनवरी के दिन जहां देशभर में नए साल का उत्सव मनाया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर गैस एजेंसी ने आज सुबह महंगाई का झटका दिया है। गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया जाता है। इस बार भी गैस एजेंसी ने केवल 19 किलो वाले सिलेंडर में चेंज किया है। 14 किलो वाला या घरेलू सिलेंडर की कीमत पहले जैसे ही है। 19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल में किया जाता है। गैस एजेंसी अक्सर 19 किलो वाले सिलेंडर में ही बदलाव करती है। ऊपर दी गई टेबल के अनुसार चेन्नई में कीमत सबसे ज्यादा है। चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1739.50 रुपये से बढ़कर 1849.50 रुपये हो गया। इसमें कुल 110 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। ऐसे ही दिल्ली में 1580.50 रुपये से कीमत बढ़ाकर 1691.5 रुपये कर दी है। इसी तरह कोलकाता में 111 रुपये की बढ़ोतरी और मुंबई में 111 रुपये का उछाल है। देखा जाए तो लगभग हर शहर में लगभग बराबर की बढ़ोतरी की गई है।

Related Articles

नवीनतम लेख