28 C
Kolkata
Sunday, May 10, 2026

मंडा पूजा आदिवासी आस्था और संस्कृति का प्रतीक, इसे रखें सहेज कर : विधायक

खूंटी । विधायक राम सूर्या मुंडा ने कहा कि मंडा पूजा आदिवासी समाज की आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसे सहेज कर रखना आवश्यक है। विधायक शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के तस्की बिरदा गांव में आयोजित मंडा पूजा मेला और नागपुरी ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान विधायक बाबा बूढ़ा महादेव पूजा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर मंडा पूजा की महत्ता पर चर्चा की।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सूर्या मुंडा ने तस्की में भूत जल्द झूलन खूंटा निर्माण कार्य कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता तौकिर आलम, फिरोज खान, लाल मुंडा, राजेश मुंडा, अजीत मुंडा, जिला सचिव सुशील पाहन, विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

नवीनतम लेख