32 C
Kolkata
Thursday, June 25, 2026

लोगों को दी गई आग से बचाव, सुरक्षा उपायों की जानकारी

खूंटी । कर्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल कर्मियों और आम लोगों को आग से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को अग्निशमन यंत्र के सही उपयोग, आग लगने की स्थिति में प्राथमिक बचाव उपाय और मरीजों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी को सुरक्षा नियमों का पालन गंभीरता से करना चाहिए। अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों ने आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने पर तत्काल प्रतिक्रिया, मरीजों की सुरक्षित निकासी और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कर्मियों ने अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की व्यावहारिक जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

मौके पर डॉमंजीत तिर्की, नूतन कुमारी, अश्विनी साह, सरवर इकबाल, अभिजीत कुमार, बैजू कुमार, बिपुल कुमार, सीएचओ सच्चिदानंद कुमार सहित नर्स, स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख