28.8 C
Kolkata
Monday, July 20, 2026

केतन अग्रवाल मर्डर केस :  सिया ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को खाई में धकेलकर मार डाला, केतन व सिया का रोमांटिक वीडियो देखें

पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली 20 साल की सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की मौत के एक दिन बाद इंस्टाग्राम एक स्टोरी डाली। यह भावुक स्टोरी वायरल हो गई है। सिया ने केतन को लोहगढ़ किले के पास लेजाकर उसे खाई में धक्का दे दिया। 400 मीटर गहरी खाई में गिरकर केतन ने दम तोड़ दिया। यह हत्याकांड जो पहले हादसा बताया गया, जांच में एक सनसनीखेज हत्याकांड निकला। इस वारदात में सिया का प्रेमी चेतन चौधरी भी साथ था।

दोनों की नवंबर में होने वाली शादी की तैयारियां भी सोशल मीडिया पोस्ट का हिस्सा थीं। शादी के लिए उदयपुर में महल और प्राइवेट जेट बुक किया था। अपने मंगेतर की हत्या करने के बाद सिया ने पुलिस और परिवार को गुमराह किया। उसने सबसे झूठ बोला। इतना ही नहीं सिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केतन के लिए पोस्ट भी किया। इस पोस्ट में उसने लिखा कि जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी तो तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया। वापस लौट आओ।

पुलिस के मुताबिक, 18 जून को केतन की मौत के दिन लोहगढ़ किले पर एक युवक 33°C तापमान में हुडी पहनकर आया था। पुलिस ने जांच में इसे ही आधार बनाकर एक-एक कड़ियां जोड़ीं। आखिरकार सिया और उसे बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी (22) को केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।

Related Articles

नवीनतम लेख