26.5 C
Kolkata
Thursday, June 11, 2026

पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पलामू । जिले के पांडू थाना क्षेत्र के बेलहरा गांव के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान जोगनी पहाड़ निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार संजय कुमार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सोया था। सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर बेलहरा-लोमड़ीडीह कच्चे रास्ते के किनारे महुआ पेड़ के नीचे पड़ा मिला। शव के गर्दन में गमछा लगा हुआ था।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि अपराधियों ने संजय की हत्या कर शव को इस तरह छोड़ा ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।

घटना की सूचना पर पांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया। दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

नवीनतम लेख