खूंटी । महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल तोरपा में शनिवार को मातृ दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों नेे भाषण, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम का संचालन संध्या तोपनो और अनु कुमारी ने सुंदर ढंग से किया। विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मां के त्याग, प्रेम और महत्व को दर्शाया गया।
विद्यालय के प्राचार्य ज्ञान हंस ओझा ने अपने संबोधन में माताओं नि:स्वार्थ प्रेम के बारे में बताया और विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उप प्राचार्या ऊषा हंस ओझा, डेविड तोपनो, अनंत कुमार नंद, मुनमुन कुमारी, ममता कंडुलना सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थेे।

