29.8 C
Kolkata
Wednesday, June 24, 2026

बोकारो में विकास योजनाओं की समीक्षा

बोकारो । राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड) और ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी ने शनिवार को बोकारो परिसदन में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का कार्य समयसीमा के भीतर पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा।

बाद में परिसदन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के लिए कई स्वरोजगार एवं कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। युवाओं को इन योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इससे पूर्व परिसदन पहुंचने पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

मौके पर जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

नवीनतम लेख