रांची। रांची में देर रात एक डरावनी घटना सामने आई है। हिंदुस्तान अखबार के सीनियर रिपोर्टर सुरजमणि सिंह के आवास पर दो अपराधी पहुंचे। उन्होंने घर में घुसकर गाली गलौज की और पिस्टल लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने कहा है कि वीडियो और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वह संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


