32 C
Kolkata
Wednesday, May 20, 2026

CSC राज्य मुख्यालय में VLEs हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन

रांची | कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) झारखण्ड के राज्य मुख्यालय में VLEs के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया, जिसमें राँची जिले से 60 से अधिक VLEs ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य VLEs को CSC द्वारा प्रदत्त समस्त सेवाओं की विस्तृत जानकारी देना तथा इन सेवाओं को ग्रामीण नागरिकों तक प्रभावी एवं सुगम तरीके से पहुँचाने के लिए उन्हें जागरूक और सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान VLEs को G2C, B2C, बैंकिंग, Digipay, इंश्योरेंस, Tele-law तथा अन्य सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

इसके अतिरिक्त CSC जानकारी पोर्टल की जानकारी भी साझा की गई, जिसके माध्यम से VLEs विभिन्न सेवाओं से संबंधित अद्यतन एवं विस्तृत सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यशाला की शुरुआत CSC के राज्य प्रमुख श्री शंभू कुमार द्वारा VLEs को संबोधित करते हुए की गई। अपने संबोधन में उन्होंने VLEs की भूमिका को ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की रीढ़ बताते हुए सभी सेवाओं को पारदर्शी, समयबद्ध और नागरिक-केंद्रित तरीके से उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

कार्यशाला के दौरान सभी VLEs ने सक्रिय सहभागिता दिखाई और यह संकल्प लिया कि वे CSC की विभिन्न सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में सही, प्रभावी और जिम्मेदारी के साथ पहुँचाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य प्रमुख के साथ-साथ CSC झारखण्ड के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। CSC झारखंड DGM श्री शशि शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति ने प्रशिक्षण सत्र को अत्यंत संवादात्मक (interactive) और अर्थपूर्ण बनाया। साथ ही, CSC राँची के प्रबंधकों (Managers) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और VLEs का मार्गदर्शन किया।

Related Articles

नवीनतम लेख