झारखंड में दो राज्यसभा चुनाव सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो चुका है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन विधानसभा पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पहुंचे। दोनों के पहुंचने के साथ ही राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया। 2 राज्यसभा सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। झामुमो की ओर से बैजनाथ राम, कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में परिमल नथवाणी चुनाव लड़ रहे हैं. विधायकों का विधान सभा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
विधानसभा परिसर में सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिल रही है और विधायक लगातार मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। राज्यसभा की सीटों के लिए मतदान विधानसभा के भीतर हो रहा है। सुबह 9 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही पूरी तरह सक्रिय हैं। हर एक वोट पर सभी की नजर बनी हुई है क्योंकि राज्यसभा सीट का गणित काफी दिलचस्प बन गया है।
