26.4 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

राजधानी के नामकुम स्टेशन के पास जवान का सिर कटा शव मिला

राजधानी के नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह एक आरपीएफ जवान का सिर कटा हुआ शव बरामद हुआ। घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुई। शव ड्यूटी की वर्दी में मिला और उसका सिर धड़ से अलग था। घटनास्थल से जवान का बैग भी बरामद किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, आरपीएफ जवान की मौत ट्रेन से कटकर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह हादसा था या आत्महत्या। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और रेलवे ट्रैक के पास लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक जवान की पोस्टिंग महज तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन पर की गई थी। पोस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद इस तरह की घटना सामने आने से रेलवे विभाग में भी शोक की लहर है। हालांकि, मामले को लेकर पूछे जाने पर रेलवे पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख