31.4 C
Kolkata
Sunday, August 2, 2026

सनातन धर्म की रक्षा विहिप का पहला लक्ष्य : बीरेंद्र बिमल

लोहरदगा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को लोहरदगा के गुदरी बाजार स्थित मुद्रिका भवन में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के प्रांतीय, क्षेत्रीय और विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।

बैठक में पटना-गुवाहाटी क्षेत्र धर्माचार्य प्रमुख बीरेंद्र बिमल, क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र साहू, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा, मार्गदर्शन मंडली संयोजक चैतन्य स्वामी कृष्ण ब्रह्मचर्य, सह मंत्री मनोज पोद्दार, रामनरेश सिंह तथा जिला अध्यक्ष रीतेश कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और श्रीराम दरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

अपने संबोधन में बीरेंद्र बिमल ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का प्रमुख उद्देश्य सनातन धर्म की अक्षुण्णता बनाए रखना तथा सनातन समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, नशामुक्त समाज बनाने और पारिवारिक संस्कारों को मजबूत करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि समाज को आत्मावलोकन करते हुए अपने आचरण, चरित्र और व्यवहार की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने सनातन परंपराओं के पालन, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया।

बीरेंद्र बिमल ने कहा कि सनातन समाज की पहचान उसकी वीरता, राष्ट्रभक्ति और मजबूत पारिवारिक व्यवस्था से रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता धर्म और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करे तथा समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा दे।

Related Articles

नवीनतम लेख