30 C
Kolkata
Thursday, August 27, 2026

जेसीआई रांची ने गौशाला में की गौ सेवा, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। जेसीआई रांची ने ‘वन टीम विज़न’ अभियान के तहत रविवार को कांके स्थित सुकुरहुटू गौशाला न्यास में सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य “गौ सेवा से पुण्य, वृक्षारोपण से भविष्य” का संदेश समाज तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने गौशाला में गौवंश की सेवा की और उनकी देखभाल में सहयोग किया। इसके बाद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखरेख का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि जीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही समाज और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से गौ सेवा और वृक्षारोपण जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रांची के अध्यक्ष जेसी सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जेसी सीएस अमन पोद्दार, जेसी सीए दीपक पटेल, जेसी सीए रविकांत सामोता, सह-प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जेसी शुभम हेतमसरिया सहित संस्था के कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख