32.4 C
Kolkata
Sunday, July 12, 2026

द ब्लैकबोर्ड में मेधावी छात्रों का सम्मान, झारखंड बोर्ड के टॉपर्स हुए पुरस्कृत

रांची। डंगराटोली स्थित शिक्षण संस्थान द ब्लैकबोर्ड में झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्य की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों सहित अन्य मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदीप नरसरिया, संस्थान के निदेशक सुशांत मिश्रा, विनय सिंह और शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

मेरिट सूची में संस्थान का शानदार प्रदर्शन

द ब्लैकबोर्ड के 10 विद्यार्थियों ने झारखंड बोर्ड की राज्य स्तरीय टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। वहीं, 20 विद्यार्थियों ने टॉप-15 में जगह बनाई। इसके अलावा 59 से अधिक विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।

मेधावियों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह

समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, मेडल, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र के साथ 51 हजार रुपये के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच, साइकिल समेत कई आकर्षक उपहार देकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

मेहनत और अनुशासन से मिलती है सफलता

संस्थान के निदेशक सुशांत मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है।

समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए संस्थान के शिक्षकों और प्रबंधन की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Related Articles

नवीनतम लेख