33 C
Kolkata
Tuesday, April 21, 2026

कोसी तटबंध के कटाव निरोधक कार्यों का डीएम सावन कुमार ने किया निरीक्षण

सुपौल। जिले में कोसी नदी के कटाव से सुरक्षा के लिए चल रहे कार्यों का सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने वीरपुर स्थित पूर्वी कोसी तटबंध प्रमंडल-2 के अंतर्गत 0 से 40 किलोमीटर क्षेत्र में संचालित कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और निर्माण की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एजेंडा-1 के तहत पूर्वी कोसी तटबंध के किलोमीटर 2.80 से 3.35 तथा किलोमीटर 4.00 से 5.30 के बीच जियो बैग स्लोप पिचिंग का कार्य पूर्ण पाया गया। वहीं किलोमीटर 8.70 से 9.50 के लूप भाग में प्रोकॉपाइन का कार्य प्रगति पर पाया गया। इसी प्रकार एजेंडा-2 के अंतर्गत किलोमीटर 20.50 से 22.70 के लूप भाग में जियो बैग ऐज क्रेटिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि किलोमीटर 20.20 तथा 20.50 के लूप भाग में प्रोकॉपाइन का कार्य जारी मिला।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी कटाव निरोधक कार्य तय समय सीमा के भीतर और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं, ताकि आने वाले मानसून में तटबंध की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा कनीय अभियंता सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख