30.8 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

रांची में होगी चिराग ज्वेलर्स की प्रदर्शनी

रांची: प्रसिद्ध लक्जरी ज्वेलरी हाउस चिराग ज्वेलर्स ने पहली बार रांची में एक एक्सक्लूसिव प्राइवेट ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया। यह दो-दिवसीय प्रदर्शनी कोर्टयार्ड बाय मेरियट में 13 और 14 मार्च को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। चिराग ज्वेलर्स के निदेशक समीर साह ने बताया कि रांची हमारे लिए हमेशा से एक विशेष स्थान रहा है। इस शहर के कई ग्राहक लंबे समय से हमारी कारीगरी की सराहना करते आए हैं। हमारे कलेक्शन आधुनिक डिज़ाइन और विंटेज से प्रेरित हैं। साथ ही यह कारीगरी और रत्नों की गुणवत्ता के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रदर्शनी में चिराग की सिग्नेचर फाइन ज्वेलरी प्रस्तुत की जाएगी, जो अपनी उत्कृष्ट कारीगरी और सावधानीपूर्वक चुने गए रत्नों के लिए जानी जाती है। पांच दशकों से भी अधिक समय पहले कोलकाता में स्थापित चिराग ज्वेलर्स ने फाइन ज्वेलरी की दुनिया में अपनी एक प्रतिष्ठित पहचान बनाई है। हीरों और कीमती रत्नों में गहरी विशेषज्ञता और बारीक कारीगरी के लिए प्रसिद्ध, इस ब्रांड ने भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक वफादार ग्राहक वर्ग तैयार किया है।

Related Articles

नवीनतम लेख