29.4 C
Kolkata
Monday, July 13, 2026

भागलपुर की डीएम अलंकृता पाण्डेय ने की समीक्षा बैठक

भागलपुर । जिला मुख्यालय के समीक्षा भवन में मंगलवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने मुहर्रम को लेकर विधि व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की।

इस दौरान जिला शांति समिति एवं सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने डीएम को अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम ने बीते वर्षों में पहलाम से लेकर पैकर मार्ग की साफ-सफाई आदि की जानकारी दी। इस मौके पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, एडीएम दिनेश राम, कुंदन कुमार, एसडीओ विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख