40 C
Kolkata
Wednesday, June 24, 2026

दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ा एयर इंडिया का विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसा, पाक ने चेतावनी देकर लौटाया

दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक यात्री विमान एयरबस ए-321 तकनीकी खराबी के चलते अपना रास्ता भटक गया और अचानक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र (Airspace) में दाखिल हो गया। स अनपेक्षित घटना के बाद दोनों देशों के एविएशन कंट्रोल रूम्स में हड़कंप मच गया। पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत विमान को चेतावनी जारी की, जिसके बाद सूझबूझ दिखाते हुए पायलट ने विमान को सुरक्षित भारतीय सीमा में वापस मोड़ लिया।
उसमें 200 से अधिक यात्री सवार थे। लेकिन वह विमान अमृतसर पहुंचने के बजाय लाहौर जा पहुंचा। उन्हें जब बताया गया कि वह पाकिस्तान में हैं तो फिर यू-टर्न लिया।
भारतीय विमान को देखते हुए पाकिस्तानी सुरक्षा और एविएशन एजेंसियां सतर्क हो गईं। पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने तुरंत एयर इंडिया के पायलट से संपर्क साधा। उन्होंने विमान को अनधिकृत प्रवेश की चेतावनी दी और तुरंत अपना रूट बदलने को कहा। हालांकि एयर इंडिया के पायलट ने बिना वक्त गंवाए स्थिति को संभाला, तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी साझा की और विमान को वापस भारतीय हवाई क्षेत्र की तरफ मोड़ दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख