26.4 C
Kolkata
Thursday, August 6, 2026

आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों पर अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोराबादी मैदान का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

  • तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं : वंदना दादेल

रांची। गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।

श्रीमती दादेल ने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं आगंतुकों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा आयोजन राज्य की सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप भव्य और सुव्यवस्थित हो।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच निर्माण, स्टॉल व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी एजेंसियां मिलकर कार्य करें ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

इस अवसर पर कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी, उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री, TRI निदेशक आलोक एस कच्छप, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

नवीनतम लेख