28 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

89 साल के अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती – टीम का कह “कोई चिंता की बात नहीं”

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में 89 वर्ष के इस अभिनेता को नियमित स्वास्थ्य-जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ डॉक्टरों-की निगरानी में उन्हें आवश्यक परीक्षण कराए जा रहे हैं।

धर्मेंद्र ने स्वयं इच्छा जताई कि एक ही अवसर पर सभी जरूरी मेडिकल जांच हो जाएँ, ताकि हर दिन आने-जाने की थकान से बचा जा सके। यह कदम उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।

उनके बेटे — सनी देओल और बॉबी देओल — इस दौरान अपने पिता की सेहत-स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। परिवार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस भर्ती में “कोई विशेष गंभीरता नहीं है” और यह सिर्फ सावधानी-पूर्वक कदम है।

फैंस एवं शुभचिंतक शांत रहें — अभिनेता स्वस्थ हैं और जल्द ही काम में लौटने की संभावना है।

Related Articles

नवीनतम लेख