33 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

तमिलनाडु: विजय की ‘शपथ’ पर सस्पेंस! VCK आज करेगी समर्थन का ऐलान, IUML ने थामा स्टालिन का हाथ

चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद सरकार बनाने की रस्साकशी तेज हो गई है। ‘थलापति’ विजय की पार्टी TVK बहुमत के करीब तो है, लेकिन गठबंधन के साथियों के फैसले ने फिलहाल शपथ ग्रहण पर ‘ग्रहण’ लगा दिया है।

VCK की ‘किंगमेकर’ भूमिका

विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) आज (9 मई) विजय को समर्थन देने पर अंतिम फैसला लेगी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेता थोल थिरुमावलवन ने कल एम.के. स्टालिन से मुलाकात की थी, लेकिन खबर है कि पार्टी के विधायक विजय को समर्थन देने के पक्ष में हैं ताकि राज्य में राष्ट्रपति शासन से बचा जा सके। VCK के 2 विधायकों का समर्थन विजय के लिए सत्ता की चाबी साबित हो सकता है।

IUML ने बढ़ाई मुश्किलें

वहीं, दूसरी ओर IUML (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) ने स्पष्ट कर दिया है कि वह एम.के. स्टालिन और DMK गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है। IUML के राष्ट्रीय अध्यक्ष कादर मोहिदीन ने कहा कि उनके विधायकों ने विजय को कोई समर्थन पत्र नहीं दिया है और वे वर्तमान गठबंधन के प्रति वफादार हैं।

सत्ता का समीकरण (234 सीटें कुल):
  • TVK (विजय): 108 सीटें

  • बहुमत के लिए जरूरी: 118 सीटें

  • समर्थन मिला: कांग्रेस (5), वामपंथी दल (4)

  • फंसा पेंच: VCK के 2 विधायक आज फैसला करेंगे।

अगर VCK का साथ विजय को मिलता है, तो वह 119 के आंकड़े के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर सकेंगे। फिलहाल पूरी नजरें VCK की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं।

Related Articles

नवीनतम लेख