36.7 C
Kolkata
Wednesday, June 24, 2026

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.79 अरब डॉलर घटकर 690.69 अरब डॉलर

नई दिल्ली । देश का विदेशी मुद्रा भंडार 01 मई को समाप्त हफ्ते के दौरान 7.79 अरब डॉलर घटकर 690.69 अरब डॉलर रहा। इससे पहले 24 अप्रैल को समाप्त हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.82 अरब डॉलर घटकर 698.49 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 01 मई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.79 अरब डॉलर घटकर 551.82 अरब डॉलर रही। आरबीआई ने कहा कि इस दौरान उसके स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.02 अरब डॉलर घटकर 115.22 अरब डॉलर रहा।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.79 अरब डॉलर हो गए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.86 अरब डॉलर रहा।

उल्लेखनीय है कि इस साल 27 फरवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने से पहले विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 728.49 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

Related Articles

नवीनतम लेख