31 C
Kolkata
Thursday, May 7, 2026

चाईबासा में झामुमो का हल्ला बोल: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ महाधरना, केंद्र की नीतियों पर जमकर बरसे कार्यकर्ता

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) । केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चाईबासा में शक्ति प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय (पुराना भवन) परिसर में आयोजित एक दिवसीय महाधरना में जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक जुटे।

“गरीबों की कमर तोड़ रही महंगाई”
धरना को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के साथ-साथ दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं को दरकिनार कर केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने में व्यस्त है।

रोजगार और निजीकरण पर घेरा
झामुमो नेताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव के समय किए गए रोजगार के वादे महज चुनावी जुमले साबित हुए हैं। सरकारी संपत्तियों का निजीकरण कर आर्थिक असमानता को बढ़ावा दिया जा रहा है। कॉर्पोरेट घरानों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, जबकि गरीब जनता टैक्स के बोझ तले दबी है।

इन दिग्गजों ने किया संबोधित
महाधरना में झामुमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, मदन गागराई, मंगल सिंह तिउ, और सागर महतो समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख