29.6 C
Kolkata
Tuesday, July 21, 2026

पश्चिमी सिंहभूम महिला क्रिकेट टीम का एलान: प्रियंका सवैयां को कमान, कल हजारीबाग से होगी पहली भिड़ंत

पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) द्वारा आयोजित अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पश्चिमी सिंहभूम की टीम घोषित कर दी गई है। स्टार क्रिकेटर प्रियंका सवैयां को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि राहुल लकड़ा कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

ग्रुप-बी में उपविजेता का दम
गत वर्ष की उपविजेता रही पश्चिमी सिंहभूम की टीम इस बार ग्रुप-बी में अपनी चुनौती पेश करेगी। टीम रविवार को चाईबासा से देवघर के लिए रवाना होगी, जहाँ केएन स्टेडियम में सभी मुकाबले खेले जाएंगे।

पश्चिमी सिंहभूम का मैच शेड्यूल (T-20 फॉर्मेट)
5 अप्रैल: बनाम हजारीबाग (उद्घाटन मैच)
6 अप्रैल: बनाम सरायकेला-खरसावां
8 अप्रैल: बनाम देवघर (मेजबान टीम)
9 अप्रैल: बनाम धनबाद (अंतिम लीग मैच)

Related Articles

नवीनतम लेख