29.2 C
Kolkata
Tuesday, June 23, 2026

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला: 5 जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

रांची । झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। राज्य के पांच जिलों में शनिवार को तेज बारिश, ओलावृष्टि (ओले गिरना) और बिजली कड़कने (वज्रपात) की प्रबल संभावना है। मौसम केंद्र ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मध्यवर्ती हिस्सों रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो में मौसम सबसे अधिक उग्र रह सकता है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हजारीबाग के कोनार डीवीसी क्षेत्र में (43.8 मिमी) दर्ज की गई है। डाल्टनगंज 37.7°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 15.4°C तक गिर गया। शुक्रवार को रांची में धूप और छांव के खेल के बीच उमस रही, लेकिन शनिवार की बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 32.6°C 19.4°C
जमशेदपुर 35.1°C 21.8°C
डाल्टनगंज 37.7°C 23.0°C
चाईबासा 36.2°C 20.6°C

 

सावधानी: वज्रपात की स्थिति में पेड़ों के नीचे शरण न लें और बिजली के उपकरणों से दूर रहें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें।

Related Articles

नवीनतम लेख