30.4 C
Kolkata
Sunday, June 21, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद पर 94 रन बना कर रचा इतिहास, श्रीलंका-ए को 66 रन से फाइनल में हराया

रविवार को ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 94 रन बनाए। आतिशी पारी खेलने के बाद वैभव आउट हो गए और इसके साथ ही वे लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने का एक महा-रिकॉर्ड रचने से चूक गए। मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर श्रीलंकाई गेंदबाजों को लाचार करने वाले वैभव जब अपने सैकड़े से महज 6 रन दूर थे तभी श्रीलंकाई कप्तान ने अपनी टीम को सबसे बड़ी राहत दिलाई।

इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सेंचुरी लगाने से चूक गए, लेकिन 11 बॉल में फिफ्टी  लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने ना केवल लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया बल्कि किसी भी फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाई है।  इंडिया-ए ने दांबुला में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 377 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका-ए 47.1 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।

भारत की जीत के हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली। 10 चौके और 8 छक्के भी लगाए। वैभव ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 50 ओवर क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कप्तान तिलक वर्मा ने 67, ऋतुराज गायकवाड ने 40 और अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन का योगदान दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख