रांची। झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की निदेशक ब्रह्माकुमारी निर्मला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ब्रह्माकुमारी निर्मला ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने सावन मास और रक्षाबंधन के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पवित्रता, प्रेम, भाईचारे, सद्भावना और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संवर्धन तथा सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रसार के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर इंदु साबू, प्रदीप कुमार और सुनैना कुमारी भी उपस्थित रहे।
