31.9 C
Kolkata
Thursday, July 2, 2026

शिक्षा विभाग के अवर सचिव 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई लगातार जारी है। ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने शिक्षा विभाग के वेतन सत्यापन कोषांग में तैनात अवर सचिव अमोद मिश्रा को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित मिनिस्टर इन्क्लेव मोड़ के पास से की गई है ।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, इस मामले में एक जुलाई 2026 को निगरानी थाना कांड संख्या-079/26 दर्ज किया गया। नालंदा जिले के बिहार शरीफ थाना अंतर्गत नई सराय के रहने वाले उमा शंकर ने निगरानी ब्यूरो में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि अवर सचिव अमोद मिश्रा ने उनके एरियर का भुगतान करने के बदले में रिश्वत की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया। जब सत्यापन में आरोपी अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण सही पाया गया तो जुलाई की पहली तारीख को निगरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। पूछताछ के बाद आरोपी को पटना स्थित विशेष निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related Articles

नवीनतम लेख