34.3 C
Kolkata
Thursday, July 2, 2026

बाबा कुशेश्वरस्थान धाम पहुंचे डीएम, मंदिर व्यवस्था में सुधार और निष्पक्ष जांच की उठी मांग

दरभंगा। दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन गुरुवार को अपने परिवार के साथ बाबा कुशेश्वरस्थान धाम पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया तथा मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार और कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

स्वतंत्र जांच कराने की मांग

ज्ञापन में श्रद्धालुओं ने मंदिर की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की तर्ज पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही वर्तमान जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए किसी बाहरी एजेंसी से जांच कराने की भी मांग की गई।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

ऋषभ कुमार, हंसिका कश्यप सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि प्रशासन जल्द ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो श्रद्धालु और स्थानीय लोग शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के अंत में श्रद्धालुओं ने बाबा कुशेश्वरनाथ से जिलाधिकारी एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करते हुए मंदिर परिसर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की प्रार्थना की।

Related Articles

नवीनतम लेख