23.2 C
Kolkata
Wednesday, February 25, 2026

दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी, दो नाबालिग सहित तीन गंभीर

राँची। जिले के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चर्च रोड फातुल्लाह रोड ने ईद का दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में चाकूबाजी की घटना सामने आयी है । यह वारदात दुकान लगाने को लेकर हुए, विवाद के दौरान एक गुट के लोगों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे दो नाबालिग सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, फतुल्लाहरोड में ईद बाजार का दुकान लगाने का विवाद हुआ था। उसके बाद स्थानीय लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया और स्थानीय पुलिस को इसकी जनाकारी दी, लेकिन पुलिस उस समय नहीं आई थी। मामला स्थानीय लोगों ने खत्म करा दिया था। लेकिन रात लगभग 11 बजे फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

चाकूबाजी होने लगी। जिसमें एक गुट के तीन युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया है।। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हमलावर मौके से फरार हो गए।

इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम में हुए घटना के बाद अगर पुलिस मौके पर आती तो शायद देर रात चाकूबाजी की वारदात नहीं होती। पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुँची। नतीजा ये हुआ को दोबारा मामला बढ़ा और चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles