30.1 C
Kolkata
Wednesday, June 10, 2026

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश प्रगति कर रहा है

रांची: रांची में आयोजित झारखंड राय विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

दीक्षांत समारोह को उन्होंने नई जीवन-यात्रा की शुरूआत बताते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और समाज के प्रति उत्तरदायित्व को सशक्त करना है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक और हरित ऊर्जा का है, जहां निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और रचनात्मक सोच सफलता की कुंजी है।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से ईमानदारी, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कर्म और चरित्र ही वास्तविक प्रतिष्ठा दिलाते हैं।

 

Related Articles

नवीनतम लेख