28 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

अपने तो अपने होते हैं…, जब ममता नहीं मिली, तो सॉफ्ट टॉय को बना लिया मां, देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो

  • अमित कुमार

अपने तो अपने होते हैं… यह गाना है फिल्म ‘अपने’ का जिसमें यह दिखाया गया है कि जब अपना कोई ना हो तो दुनिया भी ठुकरा देती है मैं इसलिए कह रहा हूं कि कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक नन्हे बेबी मंकी की कहानी लोगों के दिलों को गहराई से छू रही है। यह भावुक कर देने वाली दास्तान जापान के इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर में रहने वाले 7 महीने के जापानी मकाक पंच की है। उसकी मासूम आंखों में झलकती उदासी और फिर धीरे-धीरे लौटती मुस्कान ने लाखों लोगों को भावुक कर दिया है।

पंच के अकेलेपन को कम करने के लिए उसे एक मुलायम ऑरंगुटान का खिलौना दिया गया। धीरे-धीरे वो उसी से लिपटकर बैठने लगा, उसे गले लगाता, साथ लेकर सोता। वो खिलौना उसके लिए सिर्फ खिलौना नहीं, बल्कि सुकून और अपनापन बन गया। छोटी सी उम्र में जिंदगी की बड़ी परीक्षा से गुजरने वाले पंच की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग उसकी कहानी में दर्द भी देख रहे हैं और हिम्मत भी। एक तरफ अकेलेपन है, तो दूसरी तरफ उम्मीद की चमक भी नजर आती है। यही वजह है कि पंच सिर्फ एक बंदर नहीं, बल्कि संवेदनाओं और अपनापन की मिसाल बन गया है, जिसकी कहानी हर किसी के दिल में खास जगह बना रही है।

हालांकि, अब दावा किया जा रहा है कि पंच अपने समूह के बंदरों से घुल मिल रहा है। वायरल वीडियो में एक वयस्क बंदर उसे अपनी बांहों में भर लेता है। यह वही मासूम पंच है, जिसे हफ्तों तक सिर्फ एक सॉफ्ट टॉय से चिपके देखकर दुनिया भावुक हो रही थी और उस पर अपना प्यार लुटा रही थी। अब उसे असली परिवार जैसा प्यार मिल रहा है।

अब इस बीच एक इंफ्लुएंसर ने वायरल बंदर पंच-कुन को जापान के एक चिड़ियाघर से खरीदने के लिए 2,50,000 डॉलर(2 करोड़ रुपये) की पेशकश की है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। यह पेशकश तब सामने आई जब ट्रिस्टन टेट ने पंच का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करके पूछा कि यह बंदर किस चिड़ियाघर का है?

 

Related Articles

नवीनतम लेख