34 C
Kolkata
Wednesday, April 15, 2026

सीआईएल अंतर कंपनी टी20 क्रिकेट टूनार्मेंट में आज दो रोमांचक मुकाबले संपन्न

रांची : कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर कंपनी टी-20 क्रिकेट टूनार्मेंट का रोमांच अपने चरम पर है। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता मेकॉन स्टेडियम में खेली जा रही है। टूनार्मेंट में दो मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन का परिचय दिया। दिन का पहला मैच सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड सीसीएल, रांची और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनीज लिमिटेड एससीसीएल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एससीसीएल की टीम ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं टीम भावना के साथ खेलते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

खेल के अंतिम क्षणों में ही मैच का फैसला हो पाया।दिन का दूसरा मैच नॉरदेन कोलफिल्डस लिमिटेड एनसीएल , सिंगरौली और कुकिंग कोल लिमिटेड बीसीसीएल , धनबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एनसीएल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान सीसीएल के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्षआलोक कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पहले मैच के मैन आॅफ द मैचह्व खिलाड़ी को सम्मानित किया तथा अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन विभिन्न कंपनियों के बीच समन्वय, सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। खेल प्रबंधक श्री आदिल हुसैन ने टीम भावना के महत्व को रेखांकित करते हुए कोल इंडिया के सभी अनुषंगी इकाइयों के टीम के भाग लेने पर प्रसन्नता जाहिर की ।

यह टूनार्मेंट 20 फरवरी, 2026 को भव्य उद्घाटन के साथ प्रारंभ हुआ था और 28 फरवरी, 2026 को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगा। 20 से 28 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। यह आयोजन कोल इंडिया परिवार में टीम भावना, कर्मचारी सहभागिता और सकारात्मक कार्य संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सीसीएल अपने सीएमडी श्री नीलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व में कोयला खनन के साथ साथ सीएसआर , कल्याण , खेल एवं अन्य क्षेत्रों में ग्रामीणों , श्रमिकों एवं हितधारकों और उनके परिवार के सदस्य के संपूर्ण विकास के लिए हर वक्त तत्पर रहती है ।

Related Articles

नवीनतम लेख