33.9 C
Kolkata
Wednesday, March 11, 2026

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास के लिए38.64 करोड़ रुपया की निविदा जारी

पश्चिम चम्पारण (बगहा)। पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन के लिए एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ईपीसी मोड पर ई-टेंडर जारी कर दिया है।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 38.64 करोड़ रुपया है ।ग्यारह महीना में निर्माण कार्य पूरा करना है। आगे जानकारी मिली है कि मौजूदा वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट को कोड-2 बी श्रेणी के विमानों के संचालन के लिए विकसित किया जायेगा। इस परियोजना में 19 सीट वाले विमानों के लिए रनवे का विस्तार करना शामिल है, जिसका उद्देश्य पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देना है।

इसमें प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर से एक आधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण भी शामिल है। साथ ही, प्री-इंजीनियर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर, फायर स्टेशन और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे भी बनाये जायेंगे।विस्तार के लिए 12 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, साथ ही नजदीक की सड़क कनेक्टिविटी में सुधार करने की योजना शामिल है। यह क्षेत्र हवाई मार्ग से सीधे तौर पर सुलभ हो जायेगा, जिससे पहले 295 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित पटना हवाई अड्डा यात्रियों को नहीं जाना पड़ेगा।

योजना पूरा हो जाने से सीमावर्ती क्षेत्रों में शामिल बगहा,रामनगर,हरनाटांड, नरकटियागंज, बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज सहित उत्तर बिहार के कई जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles