29 C
Kolkata
Sunday, April 19, 2026

घाटशिला : बैंक में 15 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

पूर्वी सिंहभूम | जिले के घाटशिला अनुमंडल के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित सकरा के केनरा बैंक शाखा में फिल्मी अंदाज की लूट का मामला सामने आया है। पांच नकाबपोश बदमाशों ने बैंक से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। वारदात उस समय हुई जब बैंक लंच टाइम पर था और स्थिति सामान्य प्रतीत हो रही थी।

लुटेरों ने तिजोरी से करीब 15 लाख रुपये उड़ा लिए

बैंक कर्मियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पांच युवक दोपहर में बैंक पहुंचे। बैंक परिसर में कदम रखते ही उन्होंने अपने चेहरे मास्क से ढक लिए और हथियार निकालकर कर्मचारियों को धमकाया। इसके बाद लुटेरों ने सभी कर्मचारियों को एक कोने में बंधक बनाया और कैश काउंटर व तिजोरी से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए।

लूट के मोबाइल रास्ते में फेंके

लुटेरों ने केवल बैंक का पैसा ही नहीं, बल्कि वहां मौजूद कर्मचारियों के पर्स, सोने की चेन और मोबाइल भी छीन लिए। लूटपाट के बाद वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए। अपराधियों ने पीछा किए जाने से बचने के लिए लूटे गए मोबाइल रास्ते में ही फेंक दिए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। पुलिस बैंक कर्मियों और आसपास के लोगों से लुटेरों के हुलिये और मोटरसाइकिल की जानकारी भी ले रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख