29.6 C
Kolkata
Saturday, August 1, 2026

बिहार-झारखंड में जियो का जलवा, जून में जुड़े 2.22 लाख नए मोबाइल ग्राहक

पटना/रांची। बिहार-झारखंड टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ने जून 2026 में सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जोड़कर अपनी बढ़त कायम रखी है। टेलीकॉम नियामक संस्था ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) की कंज्यूमर मार्केट शेयर रिपोर्ट के अनुसार जियो इस क्षेत्र में ग्राहक जोड़ने के मामले में सबसे आगे रहा।

जियो को मिले सबसे ज्यादा नए ग्राहक

रिपोर्ट के अनुसार जून 2026 में बिहार सर्किल में कुल 3 लाख 41 हजार 21 नए मोबाइल ग्राहक जुड़े। इनमें रिलायंस जियो ने 2 लाख 21 हजार 986 नए ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े।

मई 2026 में जियो के पास 4 करोड़ 53 लाख 86 हजार 595 ग्राहक थे, जो जून में बढ़कर 4 करोड़ 56 लाख 8 हजार 581 हो गए। इस बढ़ोतरी में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) के जरिए जुड़े ग्राहक भी शामिल हैं।

एयरटेल और वोडा-आइडिया को भी मिला फायदा

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार भारती एयरटेल ने भी जून में 1 लाख 35 हजार 961 नए ग्राहक जोड़े। मई में एयरटेल के ग्राहक 4 करोड़ 97 लाख 20 हजार 312 थे, जो जून में बढ़कर 4 करोड़ 98 लाख 56 हजार 273 हो गए।

वहीं, वोडा-आइडिया को जून में 3 हजार 636 नए ग्राहक मिले। कंपनी के ग्राहक मई के 74 लाख 40 हजार 735 से बढ़कर जून में 74 लाख 44 हजार 371 हो गए।

बीएसएनएल के ग्राहकों में गिरावट

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को जून में नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी ने 20 हजार 562 मौजूदा ग्राहक गंवाए। मई में बिहार-झारखंड सर्किल में बीएसएनएल के पास 55 लाख 53 हजार 265 ग्राहक थे, जो जून में घटकर 55 लाख 32 हजार 703 रह गए।

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार जून 2026 में बिहार सर्किल की टेली घनत्व बढ़कर 63.95 प्रतिशत हो गई है। हालांकि यह आंकड़ा अब भी देश के अन्य सर्किलों की तुलना में सबसे कम है।

होम कनेक्ट सेगमेंट में जियो की मजबूत पकड़

होम कनेक्ट सेगमेंट में भी रिलायंस जियो का दबदबा कायम है। बिहार-झारखंड में इस क्षेत्र में जियो की बाजार हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार इस सेगमेंट में उद्योग की कुल बढ़त का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा जियो के खाते में गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख