29 C
Kolkata
Thursday, April 16, 2026

भाभी ने पति के साथ मिलकर देवर को मार डाला

रांची : राजधानी के तमाड़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाला प्रेम प्रसंग और शादी के विवाद में एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही चचेरे देवर की जहर देकर मार डाला। मामले में महिला सहित दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है। बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक शंकर नायक के माता-पिता की करीब एक साल पहले बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह घर में अकेला रहता था। उसकी चचेरी भाभी गीता देवी ही उसके खाने-पीने और घर के कामकाज का ध्यान रखती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

मृतक के भाई के दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला गीता देवी, उसके पति बलदेव मछुवा को गिरफ्तार कर लिया है। रांची पुलिस ने बताया कि गीता देवी ने शंकर नायक को चाय में जहर दे दिया, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

 

Related Articles

नवीनतम लेख