राजधानी में तेज बारिश शुरू हो गयी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तक फैले चक्रवाती परिसंचरण से उत्पन्न निम्न दबाव क्षेत्र झारखंड से होकर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इसकी वजह से प्रदेश में बेमौसम बारिश के साथ आंधी और तूफान देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 17 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य प्रदेश और हिमालय की तरफ से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिख रहा है। इसी वजह से दिन में गर्मी और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश का पैटर्न बन रहा है।
रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की संभावना के साथ बादल गरजने, वज्रपात और बारिश का अनुमान है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी : पलामू और गढ़वा को छोड़कर बाकी जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश के आसार।
इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी : 13 मई को रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी। मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
14 मई को यहां संभावना : गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम बदलने के संकेत।दोपहर बाद बादल छाने, तेज हवा और बारिश की संभावना। वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी।
15 मई को : पूरे झारखंड में मौसम बिगड़ने की संभावना। राज्यभर में आंधी, बारिश और मेघ गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी।
मौसम विभाग की सलाह :आंधी और वज्रपात के दौरान खुले मैदान में न रहें। पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें। किसान और खुले में काम करने वाले लोग मौसम अपडेट पर नजर रखें।

