32.7 C
Kolkata
Friday, July 3, 2026

प्रहरी पहल के तहत पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग

रामगढ़ । एसपी मुकेश कुमार लुनायत की ओर से शुरू की गई प्रहरी पहल का असर जिले में दिखाई दे रहा है। पुलिस अब गाड़ियों से उतरकर सीधे पैदल पेट्रोलिंग कर रही है। शहर के वैसे इलाके जहां उपद्रवियों की ओर से अड्डेबाजी की जाती थी, नशे में डूबे अपराधी, अपराध की योजना बनाता हुआ दिखाई देता था, पुलिस उन जगहों पर भी जा रही है।

पुलिस ने पहले ही वैसे स्थानों को चिन्हित कर लिया है, जहां अड्डेबाजी होती रही है। उन सभी स्थानों पर पैदल पेट्रोलिंग से अपराधियों के अंदर डर का माहौल कायम हो गया है। नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के सभी थाना, ओपी क्षेत्र अंतर्गत संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर पैदल गश्ती की गई।

Related Articles

नवीनतम लेख