33 C
Kolkata
Monday, May 18, 2026

जनजातीय गरिमा उत्सव को लेकर बैठक आयोजित

खूंटी । जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत जन भागीदारी अभियान सबसे दूर सबसे खास सप्ताह (18 मई से 25 मई) के संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय ओरिएंटेशन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की।

बैठक में उपायुक्त ने अभियान के उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से जन सुनवाई केंद्र आयोजित करने, पाैधारोपण अभियान चलाने, स्वास्थ्य शिविर लगाने और ट्राइबल युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जाए। उन्होंने विशेष शिविरों के माध्यम से छूटे हुए लोगों का आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने की दिशा में भी कार्य करने को कहा। साथ ही संबंधित विभागों को योग्य लाभुकों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटर को ध्यान में रखते हुए जनहित में कार्य करने पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुण्डा, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

नवीनतम लेख