28.6 C
Kolkata
Wednesday, July 8, 2026

झारखंड चैम्बर परिसर ने पौधरोपण, हरित वातावरण का दिया संदेश

रांची। झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स की स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति ने झारखंड वन महोत्सव के अवसर पर बुधवार को चैम्बर भवन परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के फूलों के पौधों के साथ दो तुलसी के पौधे भी लगाए गए।

चैम्बर परिसर को हरित उद्यान बनाने की पहल

उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने कहा कि चैम्बर भवन परिसर के लगभग सभी गमलों में पौधे लगाए जा चुके हैं। यदि अब करीब 10 सजावटी पौधे और लगाए जाएं तो यह परिसर एक सुंदर चैम्बर उद्यान के रूप में विकसित हो जाएगा। इससे भवन की सुंदरता बढ़ेगी और सदस्यों व आगंतुकों को हरियाली से भरपूर सकारात्मक वातावरण मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने तुलसी के पौधों के धार्मिक, औषधीय और पर्यावरणीय महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष राम बांगड़ एवं प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, स्वच्छ भारत एवं पौधरोपण उप समिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख