30.6 C
Kolkata
Friday, July 10, 2026

जियोफाइनेंस पर अब सिर्फ 24 रुपये में भरें आयकर रिटर्न, मिलेंगे जियोपॉइंट्स का भी लाभ

मुंबई। आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के मौजूदा सत्र के बीच जियोफाइनेंस ने अपने ग्राहकों के लिए टैक्स प्लानिंग और आयकर रिटर्न दाखिल करने की सेवा दोबारा शुरू कर दी है। इस बार कंपनी ने सेवा को अधिक किफायती बनाने के साथ जियोपॉइंट्स रिवॉर्ड्स का लाभ भी जोड़ा है। अब ग्राहक मात्र 24 रुपये से अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर सकेंगे।

24 रुपये से शुरू होगी सेवा, फाइलिंग शुल्क पर मिलेगा रिवॉर्ड

कंपनी के अनुसार, ग्राहकों को आयकर रिटर्न दाखिल करने के शुल्क का 25 प्रतिशत तक जियोपॉइंट्स के रूप में रिवॉर्ड मिलेगा। इन पॉइंट्स का उपयोग ऐप के माध्यम से विभिन्न ब्रांड वाउचर, खरीदारी ऑफर और साझेदार कंपनियों के ऑफर में किया जा सकेगा।

यह सेवा टैक्सबडी के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। टैक्सबडी आयकर विभाग का पंजीकृत ई-रिटर्न इंटरमीडियरी है। इस मंच पर टैक्स प्लानिंग, आयकर रिटर्न दाखिल करना, टैक्स बचत के विकल्प, विभिन्न कर व्यवस्था की तुलना और रिफंड की स्थिति जानने जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डेटा सुरक्षा और विशेषज्ञ सहायता का दावा

कंपनी ने कहा है कि करदाताओं की व्यक्तिगत और वित्तीय जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। सभी सूचनाओं का उपयोग केवल आयकर रिटर्न दाखिल करने के उद्देश्य से टैक्सबडी के सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड सिस्टम में किया जाएगा। जियोफाइनेंस इस जानकारी का किसी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं करेगा।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य जटिल वित्तीय प्रक्रियाओं को सरल और सभी के लिए सुलभ बनाना है। उन्होंने कहा कि कम शुल्क, सुरक्षित मंच और जियोपॉइंट्स रिवॉर्ड्स के साथ आयकर रिटर्न दाखिल करने का अनुभव पहले से अधिक आसान और लाभदायक बनाया गया है।

टैक्सबडी के सह-संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि यह साझेदारी देशभर के लोगों को सुरक्षित, सरल और भरोसेमंद तरीके से आयकर रिटर्न दाखिल करने में मदद करेगी।

जियोफाइनेंस ऐप पर स्वयं रिटर्न दाखिल करने और कर विशेषज्ञ की सहायता से रिटर्न दाखिल करने, दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। स्वयं रिटर्न दाखिल करने वाले प्लान की शुरुआती कीमत 24 रुपये है, जबकि विशेषज्ञ सहायता वाली सेवा 649 रुपये से शुरू होती है।

Related Articles

नवीनतम लेख