31.7 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

नीट परिणाम: तमिलनाडु के वेंकटपति वेलायुधम ने हासिल की 12वीं रैंक

चेन्नई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुनर्परीक्षा के परिणामों में तमिलनाडु के वेंकटपति वेलायुधम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 99.99915 प्रतिशत अंक हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक प्राप्त की है।

प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद आयोजित नीट पुनर्परीक्षा में तमिलनाडु के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

तमिलनाडु के 12 छात्रों ने बनाई जगह

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी प्रमुख टॉपर्स की सूची में वेंकटपति वेलायुधम ने तमिलनाडु में पहला स्थान हासिल किया। सामान्य वर्ग के इस छात्र ने शानदार अंक प्राप्त कर देशभर में अपनी पहचान बनाई।

देश के 138 उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची में तमिलनाडु के 12 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है। इनमें वेंकटपति वेलायुधम के अलावा श्रीनिका, सुदर, वनिशा सतीश, सबरी, जयकृष्णा, सम्विधा, नवित्तना, निखिल, शिवानंदम, जननी स्वेता और रोहित मैथ्यू शामिल हैं।

पुडुचेरी के छात्र ने भी किया बेहतर प्रदर्शन

पड़ोसी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी के कृष्णंथ अभिनव ने भी शानदार सफलता हासिल की है। अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले कृष्णंथ अभिनव ने 99.9721 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंकिंग में 553वां स्थान हासिल किया।

नीट पुनर्परीक्षा में देशभर से करीब 22 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परिणामों में दक्षिण भारत के छात्रों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख