33.1 C
Kolkata
Friday, July 17, 2026

जींद तैयार : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को आज मिलेगी हरी झंडी

जींद। हरियाणा का जींद शुक्रवार को इतिहास बनाने जा रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन जींद से सोनीपत के बीच शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जींद रेलवे जंक्शन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन को लेकर जींद रेलवे जंक्शन को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। स्टेशन परिसर में फूलों से विशेष सजावट की गई है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जींद रेलवे जंक्शन को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की तैनाती की गई है। स्टेशन परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।

ट्रेन के पहले सफर को लेकर स्कूली बच्चों में खास उत्साह है। बच्चों का समूह पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन की यात्रा का हिस्सा बनने के लिए स्टेशन पहुंच रहा है। हालांकि, अन्य रेल यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा जारी रखी गई है।

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह 11 बजे हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करेंगे। इसके बाद वह हुडा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने वाली परियोजना है।

Related Articles

नवीनतम लेख