28 C
Kolkata
Saturday, August 15, 2026

बडगाम में सड़क हादसा, एसओजी जवान की मौत और एक घायल

बडगाम। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के एक जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया।

हादसा बेली ब्रिज पर हुआ, जहां एसओजी के दो जवान सरकारी वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान वाहन स्टील गर्डर से टकरा गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाने पर एक जवान की मौत

घटना के बाद दोनों जवानों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज जारी है।

मृतक जवान की पहचान हंजूरा निवासी तारिक अहमद के रूप में हुई है, जबकि घायल जवान का नाम रियाज अहमद बताया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

नवीनतम लेख