29.2 C
Kolkata
Friday, August 7, 2026

पर्यावरण एवं पर्यटन समिति में शामिल हुए विधायक भद्र हेमब्रम

मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल विधानसभा की पर्यावरण, वन एवं पर्यटन विषयक स्थायी समिति में केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भद्र हेमब्रम को सदस्य नामित किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विधानसभा की वर्ष 2026-27 की अधिसूचना के अनुसार, अध्यक्ष पुना भेंगरा की अध्यक्षता में गठित पर्यावरण, वन एवं पर्यटन विषयक स्थायी समिति में भद्र हेमब्रम सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। यह समिति पर्यावरण संरक्षण, वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यटन क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक अनुशंसाएं करेगी।

समिति में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद केशियाड़ी विधानसभा क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने विधायक भद्र हेमब्रम को शुभकामनाएं और बधाई दी।

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के माध्यम से भद्र हेमब्रम पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से विधानसभा में उठाएंगे, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

नवीनतम लेख