26.4 C
Kolkata
Thursday, July 23, 2026

टीएमसी के 20 बागी सांसदों का बड़ा फैसला : नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे, काकोली बोलीं- एनडीए को हमारा समर्थन

तृणमूल कांग्रेस के बागी काकोली घोष दस्तीकार ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में शामिल होंगे। पार्टी के कई बागी सांसदों ने रविवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले बागी गुट के सांसदों ने केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव के घर पर भी बैठक की। सूत्रों के अनुसार ये नेता करीब दो घंटे तक वहां मौजूद रहे।

बैठक में शामिल नेताओं में सुदीप बंद्योपाध्याय, सायनी घोष, माला रॉय, प्रसून बनर्जी, अरूप चक्रवर्ती, शताब्दी रॉय, काकोली घोष समेत कई बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा जगदीश बसुनिया, पार्थ भौमिक, जून मालिया, मेटाली बाग और बापी हलधर भी वहां पहुंचे।

बैठक के बाद बागी सांसदों में शामिल काकोली घोष और सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि टीएमसी के 20 सांसद नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी में विलय करेंगे। काकोली ने कहा- आगे हम देशहित में काम करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे।

बागी सांसदों से पहले ममता के समर्थन में टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष लोकसभा स्पीकर से मिले। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी सिर्फ 20 सांसदों या 60 विधायकों से नहीं बनी। ममता बनर्जी ने ही इस पार्टी को खड़ा किया है, इसलिए वही असली पार्टी हैं।

मीटिंग के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि अपने अलग बैठने की जगह मांगी है। इसके अलावा हम अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस को नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी (NCP) में विलय कर रहे हैं।
काकोली घोष ने बताया कि टीएमसी से चुने हुए हम 20 सांसदों ने स्पीकर से मुलाकात की और अलग बैठने का अनुरोध करते हुए एक पत्र सौंपा। ये 20 सांसद हमारी कुल संख्या का दो-तिहाई से अधिक हैं। हम नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में विलय कर रहे हैं। आगे चलकर हम देश के लिए काम करेंगे और प्रधानमंत्री की अगुवाई वाले एनडीए के साथ मिलकर काम करेंगे।

 

 

Related Articles

नवीनतम लेख