31.6 C
Kolkata
Tuesday, August 4, 2026

जेसी प्रशांत पाटोदिया चुने गए जेसीआई एक्सपो उत्सव के चीफ कोऑर्डिनेटर

जेसीआई एक्सपो उत्सव जिसे रांची का त्यौहार भी कहा जाता है विगत पिछले 28 वर्षों से झारखंड का सबसे बड़ा कंज्यूमर फेस्ट माना गया है। मोरहाबादी मैदान में लगने वाला 7 दिनों का ये एक्सपो, जहां आप कपड़े, इलेक्ट्रोनिकस, कंप्यूटर, फ्लैट, घर से जुड़ी हर जरूरत की वस्तु, नई गाड़ियां एवं फर्नीचर इत्यादि खरीद सकते है, 5 लाख से ज्यादा लोगों को आकर्षित करता है इस बार अक्टूबर के महीने में लगने जा रहा है।

इस साल जेसीआई एक्सपो उत्सव के चीफ कोऑर्डिनेटर के तौर पर जेसी प्रशांत पाटोदिया को चयनित किया गया है। जेसी प्रशांत पाटोदिया विगत 17 वर्षों से जेसीआई एक्सपो उत्सव में अपनी सहभागिता दे रहे है। पेशे से जेसी प्रशांत पाटोदिया चार्टर्ड अकाउंटेंट है। वे 17 सालों से जेसीआई रांची के मेंबर है। सह संचालक के रूप मैं जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरभ जालान, जेसी सौरव नरेडी एवं कोषाध्य जेसी सीए दीपक पटेल है। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि कांत समोटा ने दिया है।

Related Articles

नवीनतम लेख